
ब्यूरो रिपोर्ट
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री राजपूत तथा पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमन्त खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा विधायक श्री खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।





