
ब्यूरो रिपोर्ट
सहकारिता एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री श्री सारंग ने शुक्रवार को बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।




