
ब्यूरो रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(08 मार्च) 2026 के उपलक्ष्य में आज 13 मार्च को परियोजना अंतर्गत आई टी आई हार्रढाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों,सम्मांन और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम की शुरूआत में प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना घोड़ाडोंगरी के द्वारा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तृात उद्बोधन दिया गया ,जिसमें उन्होंवने शिक्षा और आत्मरनिर्भरता को महिलाओं की प्रगति का आधार बताया । कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं द्वारा भाषण,कविता पाठ प्रस्तुरत किए गए,जिसमें महिलाओं की भूमिका और उनके संघर्षों को दर्शाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुचित्रा मंडल ने अपने संबोधन में बताया कि समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।
साथ ही नर्सिंग कॉलेज हार्रढाना के संचालक संदीप कुमार द्वारा बालिकाओं को सशक्त करने हेतु नर्सिंग एवं आई टी आई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।सभी सम्मिलित जनप्रतिनिधियो द्वारा कार्यक्रम को उत्साहवर्धक बनाने के लिए कुर्सी दौड़,रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
सभी को स्व लपाहार हेतु नाश्ते के पैक बॉक्स के साथ पानी की बॉटल प्रदाय कि गई । लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।कार्यक्रम में सभी महिला पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ताएं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।





