
ब्यूरो रिपोर्ट
नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमन्त खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा विधायक श्री खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
