
ब्यूरो रिपोर्ट
आज नवनीत मेहरा डेहरिया समाज समिति, जिला सिवनी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता डेहरिया जी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं माता सावित्री बाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित समस्त मातृशक्ति ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन महिला सचिव श्रीमती किरण डेहरिया जी द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी कुशल वाणी और संचालन कला से पूरे कार्यक्रम में एक विशेष ऊर्जा और आकर्षण बनाए रखा।
इस अवसर पर श्रीमती देवी डेहरिया जी द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम की शुरुआत को और भी गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं अन्य कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता डेहरिया जी* ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता पर जोर दिया। उन्होंने सभी उपस्थित मातृशक्ति के साथ एक महत्वपूर्ण संकल्प भी लिया—
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया जी पहली बार शामिल हुईं। अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और सामाजिक समस्याओं पर गंभीरता से विचार व्यक्त किए।
इसी क्रम में मेहरा समाज महासंघ अध्यक्ष श्रीमती आशा डेहरिया जी ने भी महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सशक्तिकरण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने मैं लगी रहीं।
महिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मोहनी डेहरिया जी ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
श्रीमती तरूणा डेहरिया जी ने समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और कुरीतियों के विषय में अपनी बात रखते हुए जागरूकता का आह्वान किया।

इसी क्रम में श्रीमती कमलेश डेहरिया जी, श्रीमती बालकुमारी जी एवं श्रीमती पार्वती डेहरिया जी ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
श्रीमती रूचि पठारिया जी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी मातृशक्ति ने फागुन गीत गाते हुए एक-दूसरे को फूलों और गुलाल से होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया






