
ब्यूरो रिपोर्ट
आग से जले युवक की मौत मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे की कल मृतक के परिजनों ने थाने के सामने शव रख थाने का घेराव किया था। और आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 18.03.2026 को *मर्ग क्रमांक 23/2026 धारा 194 बीएनएसएस* की डायरी प्राप्त होने पर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक देवेश वर्मा उर्फ गौतम पिता नर्मदाप्रसाद वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर के पिता से पूछताछ की गई। उनके कथन अनुसार ग्राम के ही साहिल वर्मा एवं उसके साथी हिमांशु वर्मा, सिद्धार्थ रजने तथा निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया द्वारा पिछले लगभग 3 माह से मृतक को एक लड़की से बातचीत करने की बात को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
1. साहिल वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर
2. हिमांशु वर्मा पिता परशुराम वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुही थाना रानीपुर
3. निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया पिता निधिश सिनोटिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर
(एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।)
तीनों आरोपियों को दिनांक 18.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।




