
ब्यूरो रिपोर्ट
*थाना मुलताई पुलिस की बड़ी सफलता*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस द्वारा *वर्ष 2024 में नवोदय विद्यालय पट्टन रोड पर मिले अज्ञात महिला के शव के अंधे कत्ल का सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है* ।
* दिनांक 22/10/2024 को फरियादी एजाज पिता शरीफ अंसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी प्रभात पट्टन द्वारा सूचना दी गई कि नवोदय विद्यालय रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है।
* सूचना पर चौकी प्रभारी पट्टन एवं मुल्ताई पुलिस मौके पर पहुंची एवं निरीक्षण किया गया।
* मृतिका की उम्र लगभग 62 वर्ष पाई गई, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान एवं गले पर लिगेचर मार्क पाए गए।
* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष संकलन की कार्रवाई की गई एवं घटनास्थल की फोटोग्राफी कराई गई।
* प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
* जांच के दौरान *मृतिका की पहचान सरूबाई बोहरपी निवासी ग्राम देवगांव थाना मुलताई* के रूप में हुई।
* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
* टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई।
* संदेही सुनील बोहरपी से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया तथा अपने साथी अविनाश गाठे का नाम बताया।
* दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
* वर्ष 2024 में आरोपी सुनील बोहरपी ने ग्राम देवगांव में एक मकान खरीदा था, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।





