
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। शासकीय बालक माध्यमिक शाला खेड़ी सांवलीगढ़ में 8 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र मोक्षेश चड़ोकार पिता ईश्वरदास चडोकार ने अपनी मेहनत और लगन से मैरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। साथ ही होनहार छात्र का एक्सीलेंस स्कूल के लिए भी चयन हुआ है। राष्ट्रीय साधना सह योग्यता छात्रवृत्ति के लिए होनहार छात्र मोक्षेश का चयन होने पर स्कूल प्रभारी योगिता मालवीय एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।




