
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव में रहने वाले युवक रोहित राय ने मानसिक दबाव और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय युवक अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था और अपनी परेशानी साझा कर रहा था। दोस्त लगातार उसे समझाता रहा कि वह ऐसा कदम न उठाए और नीचे उतरकर समस्या का हल निकाले, लेकिन कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक घटना हो गई।
परिजनों का आरोप है कि एक व्यक्ति युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसे मांग रहा था। बताया जा रहा है कि पहले ही लगभग 2 लाख रुपये ले लिए गए थे और बाद में 50 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी, जिससे युवक काफी समय से तनाव में था,सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो कॉल और अन्य साक्ष्यों के आधार मामला दर्ज कर कारवाही की जायेगी।





