
ब्यूरो रिपोर्ट
भारत के जांबाज कैप्टन राकेश रंजन सिंह 47 वर्ष विगत 18 दिनों से स्टेट ऑफ होर्मुज के समुद्री क्षेत्र में अपने जहाज के साथ फंसे होने से उनकी तबियत बिगड़ गई और उपचार ना मिलने की वजह से उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
ईरान-इजराइल तनाव के बीच समुद्र में फंसे “अवाना” शिप के कप्तान राकेश रंजन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जहाज पर मेडिकल सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका। परिवार को सुबह बातचीत के बाद शाम में मौत की खबर मिली, जिससे घर में मातम पसरा है। फिलहाल शव दुबई में रखा गया है और भारत लाने की प्रक्रिया जारी है





