ब्यूरो रिपोर्ट
ग्राम बेहडी में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने 20 मार्च को 33/11 केव्ही 5 एमव्हीए विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन किया। इस उपकेंद्र की लागत 2.50 करोड़ रुपये है और इसकी क्षमता 5 एमव्हीए है। इस उपकेंद्र से 03 नम्बर पम्प कृषि फीडर और 01 नम्बर घरेलू फीडर के माध्यम से लगभग 14 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाएगी, जिनमें बेहडी, बारंगवाडी, मंगारा, कोठिया, चिखलार, नरेरा, मुवारिया, गजाढाना, रेंगाढाना, सरेकाडोल, भुमकाढाना, भुड़काल ढाना, मोहन ढाना और जमदेही कला शामिल हैं।
इस अवसर पर आमला विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि इस उपकेंद्र से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। कार्यक्रम में श्री नरेंद्र गड़ेकर, श्री सतीश हारोडे, श्री यशवंत यादव, श्री महेश मर्सकोले, श्री अशोक नागले, जनपद सदस्य श्रीमती सीमा रतन धुर्वे, श्री रवि सूर्यवंशी, श्री माखन उईके, मनोज विश्वकर्मा, श्री भररु यादव और विद्युत विभाग के एई श्री डोंगरे, जेई श्री चंदेलकर, डीई श्री बुसारे सहित ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अलावा आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे ने ग्राम जमदेही कला में जनजातीय बस्ती विकास योजना से स्वीकृत सीसी रोड का भूमि पूजन किया और ग्राम हसलपुर में मुख्यमंत्री विशेष निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भी भूमि पूजन किया।





