
ब्यूरो रिपोर्ट
कुनबी समाज की बेटी प्रज्ञा गव्हाड़े ने सारणी नगर सहित प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। श्री भगवंतराव गव्हाड़े (पूर्व असिस्टेंट इंजीनियर एमपीईबी सारनी) व श्रीमती रेखा गव्हाड़े (ग्राम बाकुड़, हा.मु. भोपाल) की सुपुत्री प्रज्ञा गव्हाड़े को भारत सरकार के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) भोपाल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से “In the area of power electronics (Design a reduced switch multilevel inverter for solar integration)” विषय पर उनके सफल शोध के लिए PHD की प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई है। वे बीई इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स तथा MANIT भोपाल से MTech रिन्यूएबल एनर्जी हैं।
इस पीएचडी के दौरान डॉ. प्रज्ञा गव्हाड़े ने… (i) 3 SCIE-indexed journal papers (ii) 5 Scopus-indexed conference papers (iii) 1 book chapter प्रकाशन और विशेषकर (iv) 1 Patent granted on “A new basic module for symmetrical and asymmetrical multilevel inverter” from Indian patent office द्वारा भी हमें गौरवान्वित किया है।
शिक्षा के क्षेत्र की इस सर्वोच्च उपलब्धि पर संपूर्ण कुनबी समाज गौरवान्वित है। उन्हें व उनके गौरवशाली माता-पिता (जिन्होंने सदैव बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी) को कोटिश बधाई व शुभकामनाएं, “शिक्षा है तो कल है”






