
ब्यूरो रिपोर्ट
*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 02 आरोपियों से 2.735 किलोग्राम गांजा एवं कार जप्त, आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 26.03.2026 को पुलिस चौकी सोनाघाटी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की Chevrolet Enjoy (क्रमांक MH05BJ2967) कार को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक द्वारा वाहन तेज गति से भगाने का प्रयास किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।
1. *मुकेश पिता सेकलाल जावरकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार, जिला बैतूल*
2. *रामेश्वर पिता लालचंद विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार, जिला बैतूल*
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया* है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया है।
*जप्त सामग्री*
*अवैध गांजा – 2 किलो 735 ग्राम*
*एक Chevrolet Enjoy कार (MH05BJ2967)*
*एक बैग*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तमनंदन मस्तकार, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक दीवान सिंह, प्रधान आरक्षक शिवकुमार उइके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, महिला प्रधान आरक्षक संध्या, आरक्षक अनिल बेलवंशी, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन की सराहनीय भूमिका रही।




