
ब्यूरो रिपोर्ट
मुलताई के पास ग्राम खेड़ी रामोसी में पुलिस और राजस्व टीम के सीमांकन कार्य के दौरान आदिवासियों द्वारा किये गए पथराव पर 33 आदिवासी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री व् विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग को आड़े हाथों लेते हुए जिला मुख्यालय बैतूल पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार, उनकी जमीन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा हड़पने और निर्दोष आदिवासियों पर दर्ज की गई झूठी FIR के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है की यदि झूठी FIR तत्काल निरस्त नहीं की गई, तो जनआक्रोश के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।




