
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल जिले के सेहरा निवासी, भारतीय सेना की EME कोर ग्वालियर में सूबेदार पद पर सेवारत श्री दयानंद लिल्लोरे जी के दुःखद निधन उपरांत आज शहीद भवन, बैतूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वीर जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।





