
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे लोगों की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करने एवं पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी छिंदवाडा पहुँचे।
इस दौरान उन्होंने मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम ग्वारी में स्वर्गीय रमेश पिता फागलाल उईके जी तथा छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 06 स्थित शिवनगर कॉलोनी में स्वर्गीय वंश पिता मोनु डेहरिया जी एवं स्वर्गीय कमल पिता संतराम जी के निवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान विधायकगण सोहन वाल्मीकि जी, निलेश उइके जी, सुनील उइके जी, विजय चौरे जी, सुजीत चौधरी जी, जिला कांग्रेस प्रभारी श्री सुनील जायसवाल जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे जी सहित नेतागण उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा की यह सरकारी हत्याएं है, वहीँ पीड़ित परिजनों को एक एक करोड़ मुआवजा राशि देने की मांग की।






