
योगेश अतुलकर
- भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ ने किया प्याऊ का शुभारंभ
- लगातार चौथे वर्ष संघ ने किया प्याऊ का शुभारंभ
गर्मियों के समय में भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ द्वारा प्रतिवर्ष सतपुड़ा प्लांट के मुख्य द्वार पर गेट क्रमांक 7 एवं 8 के समीप राहगिरो एवं श्रमिकों के लिए प्याऊ खोला जाता है
भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश गाटे, महामंत्री विनोद भारती, संरक्षक सुनील भारद्वाज, वरिष्ठ पदाधिकारी संजय पाल, एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष निराकार सागर ने बताया कि संघ द्वारा अनेकों सेवा कार्य किए जाते हैं उसी क्रम में आज प्याऊ खोला गया गर्मियों के दिनों में श्रमिकों को प्लांट से निकलने के बाद शीतल जल मिल सके यह हमारा प्रमुख उद्देश्य है
प्याऊ का शुभारंभ मां भारती एवं भगवान श्री राम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं भगवान श्री राम की राम स्तुति गा कर हुआ उन्होंने बताया की प्याऊ का संचालन तीन माह तक किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अभियंता अनिल लिलोरे, 660 मेगावाट की नई इकाई के प्रभारी अधिकारी एस एन सिंह, सी एच पी प्रभारी अधिकारी संजय जोशी, सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लाखन चौधरी, विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, प्रख्यात कथावाचक आलोक मिश्रा, पूर्व पार्षद संदीप झपाटे, पाल समाज के अध्यक्ष सोमालाल पाल, समाजसेवी विकास बत्रा के अलावा ठेका श्रमिक संजय पाल, राकेश वस्तराने, सतीश बामने,तीरथ तुमराम , राजेश भारती,संजय जोंधारे, देवानंद भारती, समाजसेवी विलास चौधरी, राज अवतार नागले सहित संघ परिवार के प्रमुख पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे





