
ब्यूरो रिपोर्ट
देर रात्रि मध्यप्रदेश शासन सामान्य विभाग द्वारा प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है। जिसमे बैतूल से कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को रीवा स्थानांतरित किया गया है। जिनके स्थान पर अब रीवा नगर- निगम कमिश्नर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे बैतूल कलेक्टर होंगे। वही नर्मदापूरम कमिश्नर कृष्णगोपाल तिवारी को मंत्रालय वापस बुला लिया गया है। जो अब सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग देखेंगे जिनके स्थान पर अब श्रीकांत बनोठ नर्मदापुरम आयुक्त होंगे।




