
किरण ढँढोरिया
शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरगुन्दा में शादी की तैयारियों के बीच उस वक्त मातम पसर गया जब शादी के कार्ड बांटकर लौट रही युवती हीरा उईके की ट्रैक्टर से कुचल जाने पर मौके पर ही दुःखद मौत हो गई। बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी, मृतका उषा उर्फ़ हीरा उईके की शाहपुर के मोतीढाना के पास भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती मुलताई से शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शाहपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रेक्टर चालक की तलाश में जुटी है ।
बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी थी मृतका हीरा, अपनी शादी की तैयारियों को लेकर काफी खुश थी। हीरा का विवाह 12 मई को प्रभात पट्टन के ग्राम देवझिरी में तय हुआ था। किन्तु खुशियां मातम में बदल गई।






