
ब्यूरो रिपोर्ट
- बाबा साहब ने की थी समतामूलक समाज की परिकल्पना – अलकेश आर्य
- कांग्रेस ने कभी बाबा साहब का सम्मान नही किया – डा.योगेश पंडाग्रे
- बाबा साहब के जीवन पर जिला संगोष्ठी संपन्न
बैतूल। संविधान निर्माता बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ नर्मदापुरम जिले के प्रभारी, पूर्व विधायक अलकेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर बरदे, जिला महामंत्री डा.महेन्द्रसिंह चौहान ने बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने कहा कि बाबा साहब ने एक सर्वस्पर्शी और समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी जहां हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिले।

उनकी इसी परिकल्पना से प्रेरित होकर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ रही है। बाबा साहब की 125 वीं जयंती के अवसर पर देश में पहली बार संविधान दिवस मनाने की गौरवशाली शुरूवात हुई है। बाबा साहब के सम्मान में 125 रू. और 10 रू. के सिक्के जारी किए गए है। उन्होने कहा कि बाबा साहब के विचार हमारी आने वाली पीढियों के लिए मार्ग दर्शन का काम करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि दशको तक इस देश में बाबा साहब के नाम पर केवल राजनीति की गई लेकिन उनके विचारो को सच्चा सम्मान भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने दिया है। बाबा साहब के जीवन से जुडे प्रमुख स्थलो को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया है।

श्री पंडागें्र ने कहा कि बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेेस पार्टी ने कभी बाबा साहब का सम्मान नही किया। जिस संसद भवन में बैठकर बाबा साहब ने भारत का संविधान लिखा उस संसद के सेन्ट्रल हॉल में बाबा साहब की तस्वीर लगाने के लिए कांग्रेस ने जगह नही दी और ना ही कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को केवल इतिहास की किताबो तक ही सिमित रखा लेकिन भाजपा की सरकार ने बाबा साहब के विचारोें को देश की धमनियों में प्रवाहित करने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान के निर्माता नही बल्कि एक ऐसे क्रांतिकारी विचारक थे जिन्होने सदियों की गुलामी छुआछुत और सामाजिक असमानता के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। कार्यक्रम का संचालन अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम ने किया एवं आभार प्रदर्शन अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मूकेश झारे, बैतूलबाजार नपाउपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड, जनपद पंचायत आठनेर अध्यक्ष रोशनी इवने, पूर्व जिला महामंत्री अशोक नागले मंचासीन रहे।




