
ब्यूरो रिपोर्ट
- किसानो को चार गुना मुआवजा विकास की रफतार – डा.योगेश पंडाग्रे
- मंत्री परिषद द्वारा किसानो के हित में ऐतिहासिक निर्णय पर बोले प्रदेश प्रवक्ता
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित प्रेस ब्रिंफिग के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में किसानो के हित में लिए गए बडे फैसलो का हम स्वागत करते है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। अब कृषि भूमि के भू अर्जन पर किसानो को बाजार दर का चार गुना मुआवजा मिलेगा जो प्रदेश के विकास को रफतार देगा। श्री पंडाग्रे ने इस निर्णय को एतिहासिक बताते हुए कहा कि यह फैसला किसानो के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ साथ प्रदेश के विकास को गति देने वाला है। पिछले तीन वर्षो में 55 हजार से अधिक किसानो को तकरीबन 16 हजार करोड का मुआवजा दिया गया। जिसे बढाकर हर साल करीब 20 हजार करोड रू. किया जाएगा। श्री पंडाग्रे ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि बडे हुए मुआवजे से सिंचाई परियोजनाएं, सडक ,पूल और रेल्वे जैसे विकास कार्यो में तेजी आएगी। प्रदेश सरकार ने अधोसंरचना विकास के लिए 33,985 करोड रू. की स्वीकृति भी दी हैं जिससे किसानो को सिंचाई सहित बुनियादी सुविधाओ का लाभ भी मिलेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री पंडाग्रे ने कहा कि विपक्ष का दायित्व किसानो के सशक्तिरण से जुडे ऐतिहासिक फैसलो का स्वागत करना होना चाहिए। वहीं विपक्ष अनावश्यक राजनीति करने से बाज नही आ रहा है। कृषि भूमि के भूअर्जन पर बाजार दर से 4 गुना मुआवजा देने वाला कदम किसनो की आय सम्मान और भविष्य से जुडा है। इसके बावजुद विपक्ष इसे लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। जो स्पष्ट करता है कि विपक्ष की प्राथमिकता किसानो का हित नही बल्कि राजनीतिक लाभ है। श्री पंडाग्रे ने पत्रकारो के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह निर्णण किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। प्रदेश में अधोसंचरना विकास को भी नई गति देगा जिससे रोजगार के अवसर बढेगें। चार गुना मुआवजे की प्रेस ब्रिफिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पानसे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।