
ब्यूरो रिपोर्ट
सेवा भारती एवं लोक भारती शिक्षा समिति, बैतूल के तत्वावधान में खेड़ी में 5 दिवसीय दिव्यांग कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 180 महिला एवं पुरुषों ने हाथ एवं पैर लगवाकर लाभ प्राप्त किया।
यह शिविर समिति अध्यक्ष श्री ऋषिराज परिहार एवं सचिव श्री अभिषेक खंडेलवाल जी के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







