
ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तर से अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती वंदना जाट द्वारा जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानों की गणना का कार्य पूरी कर्मठता से कराया जा हैं। अपर कलेक्टर श्रीमती जाट द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग और फील्ड टीम के उत्साहवर्धन से मैदानी अमले में भी ऊर्जा और उत्साह का प्रवाह हुआ है।
जिला योजना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि सुबह से प्रगणक अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में घूम घूमकर कार्य कर रहें हैं। पर्यवेक्षक अपने प्रगणक दल के साथ उनकों तकनीकी और मैदानी सहयोग के लिए उपस्थित हैं। विदित हो कि वर्तमान में 21 चार्ज के लगभग 2800 गणना ब्लॉकों के लिए करीब 2400 प्रगणकों द्वारा फील्ड में नजरी नक्शा तैयार करने एवं मकान नंबरिंग के उपरांत एचएलओ ऐप में मकानों की गणना संबंधी प्रविष्टियों का कार्य किया जा रहा है।
लगभग 400 पर्यवेक्षकों द्वारा प्रगणकों के कार्य का सत्यापन करते हुए फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। बैतूल जिले में जनगणना कार्य के लिए 21 चार्ज अधिकारी हैं, जिनमें लगभग 2800 गणना ब्लॉक हैं। इन ब्लॉकों में से आज सायंकाल तक करीब 800 गणना ब्लॉकों में मकान गणना कार्य प्रारंभ कर डेटा पोर्टल पर सफलतापूर्वक सिंक किया जा चुका है।





