
रानीपुर पुलिस थाने में पदस्थ मिलनसार और मददगार छोटू भैया (आरक्षक) का बीमारी के कारण नागपुर के हॉस्पिटल में दुखद निधन हो गया है। उनका इलाज चल रहा था, जहाँ देर शाम उनकी अंतिम सांस ली।
उनके आकस्मिक निधन से रानीपुर पुलिस परिवार, उनके सहयोगियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी ने उनके मिलनसार स्वभाव और मददगार व्यक्तित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।




