
योगेश अतुलकर
घोड़ाडोंगरी शाहपुर मार्ग के बीच में यात्री बसों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। कारण पेट्रोल पम्पो पर लिमिटेड डीजल केवल 50 लीटर मात्रा में दिया जा रहा है। जिसकी वजह से बसों का संचालन मुश्किल हो गया है और बस रास्ते में खड़ी हो रही है।
प्राप्त जानकारिनुसार इंदौर से नागपुर जा रही बसों को डीजल पंपों में डीजल 50 लीटर से ज्यादा नहीं दिया जा रहा है जिजके कारण बस जगह-जगह रास्तों पर खड़ी हो रही है और यात्रियों को परेशानी हो रही है यात्री रास्ते पर खड़े होकर दूसरी बसों का या प्राइवेट गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं।
यात्री बस संचालकों ने एक बार में 50 लीटर से ज्यादा डीजल न दिए जाने और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। इस कारण बसों को रास्ते में रुकने या बीच में ही सेवाएं बंद करने जैसी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।



