
ब्यूरो रिपोर्ट
पैसों के लेन-देन को लेकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तार
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.05.2026 को अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना सारणी द्वारा सुपर डी-358 सारणी पहुँचकर जांच की गई, जहाँ मृतक रोहित पिता महेशप्रसाद विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सुपर डी-358 सारणी की मृत्यु होना पाई गई। उक्त मामले में मर्ग क्रमांक 30/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
🔹जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण करने पर दो सुसाइड नोट, तीन पत्र एवं एक डायरी प्राप्त हुई, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। मर्ग जांच के दौरान साक्षी नीरज विश्वकर्मा, किरण विश्वकर्मा एवं नीतू के कथनों तथा मृतक रोहित विश्वकर्मा द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट एवं अन्य दस्तावेजों से यह तथ्य सामने आया कि सोनू कश्मीरा, अमर सिंह राणा, आरिफ खान, ललित मालवीय, आदर्श वास्तव, दीपक कुशवाह (विदिशा), राजेश अग्रवाल, रिशभ एवं मयूब पाल (मयूर) द्वारा पैसों के लेन-देन को लेकर मृतक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।
🔹उक्त प्रताड़ना से परेशान होकर रोहित विश्वकर्मा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। जांच उपरांत आरोपीगण सोनू कश्मीरा, अमर सिंह राणा, आरिफ खान, ललित मालवीय, आदर्श वास्तव, दीपक कुशवाह, राजेश अग्रवाल, रिशभ एवं मयूब पाल (मयूर) के विरुद्ध धारा 108, 308(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹गिरफ्तारी की कार्रवाई
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी लक्की उर्फ ललित पिता नर्मदाप्रसाद मालवीय, उम्र 27 वर्ष, निवासी 814 कृष्णानगर, खजुरीकला, भोपाल को दिनांक 24.05.2026 को भोपाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश पतारसी जारी है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
लक्की उर्फ ललित पिता नर्मदाप्रसाद मालवीय, उम्र 27 वर्ष, निवासी 814 कृष्णानगर, खजुरीकला, भोपाल
।
🔹 प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी : निरीक्षक जयपाल इनवाती
उपनिरीक्षक : उनि मनोज उईके
प्रधान आरक्षक : प्रआर श्रीराम उईके
आरक्षक : सुभाष मंडलोई, रविमोहन एवं मोहित भाटी।



