
ब्यूरो रिपोर्ट
🔹 ’फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं फरार आरोपी तथा संम्पति संबधी अपराधो मे संलिप्त आरोपी के गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा 5000 रूपये के ईनामी बदमाष को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है
🔹 मामले का संक्षिप्त विवरण-
थाना सारणी मे दिनांक 31.07.2025 को फरियादी राकेष बावरिया पिता गंगाराम बावरिया उम्र 36 साल निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा ने रिर्पोट किया कि रात्रि 11ः30 बजे अपने घर मे सो रहा था मेरा मोबाइल बिस्तर पर तकिया के पास रखा था। सुबह 04ः00 बजे पेषाब के लिये उठा तो बिस्तर पर मोबाइल नही था, मोबाइल नंबर पर कॉल करके देखा तो बंद आ रहा था, यूनियन बैंक बगडोना मे जाकर अपना खाता चेक कराया तो बैंक वाले ने बताया कि दिनांक 17.07.2025 को आपके खाते से 36,000 रूपये मोबाइल द्वारा ट्रांसफर कर दिये गये है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 463/2025 धारा-331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
🔹 प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण प्रकरण के संदेही 1.अंकित बेले पिता रामजी बेले उम्र 27 साल निवासी खेड़ीरामोसी थाना मुलताई 2. विषाल पिता मुन्ना बेले उम्र 25 साल निवासी खेड़ीरामोसी थाना मुलताई को दिनांक 31.07.2025 को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने प्रकरण अन्य आरोपी निक्की पिता पुरोषोत्तम यादव उम्र 36 साल निवासी जहांगीरा भोपाल के साथ जुर्म करना स्वीकार किया। प्रकरण मे पूर्व से आरोपी अंकित बेले एवं विषाल से ट्रांजेक्षन की गई राषि 36,000 रूपये जप्त की जाकर उक्त दोनो आरोपी को माननीय न्यायलय जेआर पर प्रस्तुत किया जा चुका है।
प्रकरण मे आरोपी निक्की पिता पुरोषोत्तम यादव उम्र 36 साल निवासी जहांगीरा भोपाल का घटना दिनांक से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतू पुलिस द्वारा भर्षक प्रयास किया जा रहा था। आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल द्वारा 5000/- रूपये राषि इनाम उद्घोषणा जारी किया गया था, जो कि थाना सारणी पुलिस द्वारा दिनांक 01.06.2025 को आरोपी निक्की पिता पुरोषोत्तम यादव उम्र 36 साल निवासी जहांगीरा भोपाल को पुराना बाजार पाथाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायलय जेआर पर पेश किया जायेगा।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. निक्की पिता पुरोषोत्तम यादव उम्र 36 साल निवासी 23 चर्च अहीरपुरा हुजुर जहांगीरा भोपाल, जिला भोपाल म.प्र.
उक्त कार्रवाई में पुलिसटीम
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
4. आरक्षक -राकेष करपे
5. आरक्षक- रविमोहन दर्षिमा
6.आरक्षक-राजू बरकड़े
7.आरक्षक-देवा धुर्वे
6.सैनिक- हीरालाल




