
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही- अधिवक्ता संघ भैंसदेही के अध्यक्ष मारोतीराव बारस्कर एवं सचिव संतोष राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही अजीत मेरावी को अपनी मांगो के संबंध में ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की। अधिवक्ता संघ के सचिव संतोष राठौर ने एसडीएम से चर्चा करते हुए मांग की कि राजस्व न्यायालय में कार्य दिवस में काज़ लिस्ट नियमित रूप से न्यायालय कक्ष के बाहर चश्पा की जाये । प्रकरणो की सुनवाई के कार्य दिवस नियत किये जाये तथा प्रकरण नियत होने पर विधिवत् उनकी फाईलो की कार्यवाही आगे बढ़ाकर आगामी सुनवाई दिवस नियत किये जाये । यदि प्रकरण आदेश के लिये नियत हो तो आदेश हेतू तारीख नियत की जाये यदि इस दिनांक को आदेश पारित न हो पाये तो आगामी दिनांक पुनः नियत की जाये तथा न्यायालयीन कार्यवाही हेतू टिकटो व स्टैम्प की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतू प्रोसेस सर्वेयर को निर्देशित किया जाये। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनिल चौहान ने एसडीएम से मांग की कि प्रकरणों में आदेश के लिए तारीख नियत नहीं होती है और पिछली तारीखों (बैक डेट) में आदेश हो जाते है जिसकी जानकारी अधिवक्ता व पक्षकार को नहीं मिलने से अपील की अवधि निकल जाती है। जिसके कारण पक्षकार को न्याय से वंचित होना पड़ता है। इसके लिए नियत तारीख पर ही आदेश होना चाहिए। अधिवक्ताओ द्वारा एसडीएम भैंसदेही से किसानों के हित में आगामी खरीफ फसल के लिये उचित मात्रा में यूरिया व डीएपी की कृषको की आवश्यकता के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने की भी मांग की ताकि किसानों को अनावश्यक भटकना न पड़े। पूर्व अध्यक्ष व्ही.डी. कोसे द्वारा राजस्व रिकार्ड जो बैतूल स्कैन होने के लिये भेजा गया हैं उसे वापस बुलाने हेतू आदेश जारी करने की प्रभावी मांग की। अनुविभागीय अधिकारी अजीत मेरावी ने अधिवक्ताओं को उनकी मांगो को पूर्ण करने हेतू आश्वासन दिया है। अधिवक्ता संघ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी की कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसमें सुधार की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब भी साहब बाहर रहते है अथवा प्रशासनिक दौरे पर होते हैं तो इसकी जानकारी स्टॉफ द्वारा नहीं दी जाती है जिसके कारण अधिवक्ताओं एवं आफिस आने वाले आम जनों को तकलीफ उठानी पड़ती है । जिसमें सुधार होना चाहिए।
ज्ञापन सौपने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता एसके मालवीय, तुलसीराम पेठे,जीएल चंदेल,पीबी. घानेकर,संघ के अध्यक्ष मारोती बारस्कर,सचिव संतोष राठौर,पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी,पूर्व अध्यक्ष व्ही.डी.कोसे, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष बंटी मालवीय, उपाध्यक्ष राजेश गावंडे, दिनेश कुमार कनाठे, दुर्गेश नखाते,केएस गज्जलवार, विजय दवण्डे,आशिफ काबरा,धनराज साहू,अनिल मालवीय, नितिन शेंडे, हितेष मालवीय,दीपक फोफसे, असपाक काबरा,फनिंद्र बालापुरे,देवेश चंदेल सहित अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद थे ।





