
ब्यूरो रिपोर्ट
सारणी नगर पालिका वार्ड क्रमांक 1 के वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक को मुहल्ले के ही नामदेव दम्पति पर अनर्गल आरोप लगाने, झूठी शिकायत करने और आस पड़ौस के लोगों को प्रताड़ित करने की लिखित शिकायत कर कारवाही की मांग की है।
वार्डवासियों का कहना है की वार्ड में वे सभी शांतिपूर्ण ढंग से निवासरत हैं एवं आपस में मिलजुलकर रहते हैं। वही हमारे घरों के पड़ोस में संगीता नामदेव, कैलाश नामदेव (पति-पत्नी) निवासरत हैं। जबसे ये दोनों यहाँ पर रहने आए हैं तबसे हम सभी मोहल्लेवासियों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
कैलाश नामदेव द्वारा मोहल्ले के लोगों के घर के सामने गाड़ियां खड़ी कर देना एवं ईंट के ढेर दरवाजा पर लगा देना और गंदी-गंदी गालियां एवं बुजुर्गों महिलाओं को धमकियां दे कर विवाद लगातार कर रहे हैं और अगर कुछ बात करो तो झूठी FIR करवा देते हैं और पुलिस भी लगातार दो बार झूठी FIR कर चुकी है और पूर्व में भी कैलाश नामदेव और उनकी पत्नी के द्वारा गंदी-गंदी गालियां एवं विवाद करने के कारण दो बुजुर्ग व्यक्तिय लक्ष्मण देशमुख ,उर्मिला पचोरिया की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो चुकी है।

सारनी पुलिस द्वारा भी झूठे शिकायतों पर FIR कर बुजुर्ग महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके कारण मोहल्ले के बुजुर्ग डिप्रेशन में आ गए हैं जिसके कारण और किसी अन्य बुजुर्ग की भी जान जा सकती है क्योंकि बीपी शुगर और अन्य बीमारियों से ग्रसित 65 से 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं हैं।
सारनीं पुलिस द्वारा इन बुजुर्ग महिलाओं को बुलाकर धमकी दी जाती है कि गुंडा लिस्ट में डाल देंगे और जेल भिजवा देंगे और झूठी FIR लगातार दो बार कर दी गई और कोर्ट के चक्कर लगवा रहे हैं । कैलाश नामदेव और उनकी पत्नी संगीता नामदेव आदतन शिकायतकर्ता हैं और पूर्व के मोहल्ले के लोगों द्वारा भी उनकी शिकायत सारनी में 30 40 लोगों के द्वारा पूर्व में भी की गई है लेकिन उन पर कार्रवाई करने के बजाय बुजुर्ग महिलाओं को ही प्रताड़ित किया जा रहा है।

पूर्व में सारनी थाना और बैतूल पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बावजूद दोबारा झूठी FIR कर दी गई जबकि विवाद के दिन घटना स्थान पर 5 व्यक्ति नहीं थे और एसपी महोदय के द्वारा बोलने पर भी थाने में झूठी FIR कर दी गई है जिसके कारण बुजुर्ग महिलाएं मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित होकर बीमार हो गई है।
वार्डवासियों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर कारवाही की मांग करते हुए कहा है की बुजुर्ग महिलाएं मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित होकर बीमार हो गई है। उनकी जान को कुछ होता है जिसकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन और कैलाश नामदेव और उनकी पत्नी की होगी।
