
ब्यूरो रिपोर्ट
राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से भेंट कर महिला सुरक्षा, गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के विषयों पर चर्चा की।
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से गुमशुदा बालिकाओं की रिकॉर्ड स्तर पर बरामदगी सुनिश्चित कर रही है। साथ ही महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई निरंतर जारी है।
राज्य महिला आयोग ने महिला सुरक्षा एवं बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।