
पूरी खबर पढ़ने आज ही मेम्बरशिप लें और पढ़े सभी प्रीमियम खबरे लाईव वेब टीवी सहित
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रंभा के रिंगढाणा में शुक्रवार शाम भीषण आग लगने से लगभग 15 से 20 मकान जलकर ख़ाक हो गए। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से फैलकर एक के बाद एक कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही भैंसदेही से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और राजस्व अमला भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। भैंसदेही एसडीएम अजीत मरावी ने बताया कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे कई मकान प्रभावित हुए हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।






