
पूरी खबर पढ़ने आज ही मेम्बरशिप लें और पढ़े सभी प्रीमियम खबरे लाईव वेब टीवी सहित
ब्यूरो रिपोर्ट
छिंदवाड़ा। शहर के खजरी चौक पर शनिवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। पांच स्कूली बच्चे शिक्षा सुधारों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे बच्चों का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक वे स्कूल नहीं जाएंगे। बच्चों ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन ने शहर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। राहगीर और स्थानीय नागरिक बच्चों के इस कदम को लेकर चर्चा करते नजर आए। छोटी उम्र में राष्ट्रीय मुद्दे पर बच्चों की भागीदारी को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
फिलहाल धरना स्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन की ओर से भी मामले पर नजर रखी जा रही है। बच्चों के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।






