
ब्यूरो रिपोर्ट
श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल 15 वर्षों से कर रही है कांवड़ियों की सेवा,
बैतूल। पूज्य संत श्री आशारामजी की सत्प्रेरणा से हर वर्ष श्रावण मास में देशभर की श्री योग वेदांत सेवा समितियां कांवड़ियों की सेवा करती है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि तपश्री क्लब चिचोली की कांवड़ यात्रा श्री राधाकृष्ण धर्मशाला में सायं 4 बजे पहुंचेगी जहां अग्रवाल समाज और प्रतिष्ठित व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा और आरती करके फलाहार वितरित किया जायेगा।श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा भी आज 08 अगस्त शनिवार सायं 4 बजे कांवड़ यात्रा का गंज के काश्मीर चौक पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जाएगा और रात्रि 9 बजे जैन दादावाडी पहुंचकर कांवड़ियों के पैरों की तेल मालिश, मरहम पट्टी, दवा, इंजेक्शन और सत्साहित्य वितरण करके निः स्वार्थ सेवा की जावेगी। समिति द्वारा सभी साधक भाईयों बहनों से विनम्र आग्रह किया गया है कि इस सेवाकार्य में अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।



