
🔹 पूर्व में गिरफ्तार 09 आरोपियों के बाद 03 और फरार आरोपी गिरफ्तार, 09 किलो कॉपर वायर बरामद
🔹बैतूल जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मुलताई पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹 घटना का विवरण
फरियादी प्रहलाद लोखण्डे, निवासी ग्राम सावंगी द्वारा अपने एवं आसपास के किसानों—नितेश सूर्यवंशी, दिवाकर देशमुख, अनुराग सूर्यवंशी, ओमप्रकाश पाल, नामदेव, नारायण बारस्कर एवं हेमराज सोनारे—के कुओं एवं ट्यूबवेल से तांबे की केबल वायर चोरी होने की शिकायत थाना मुलताई में दर्ज कराई गई थी।
🔹 शिकायत पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 699/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 पूछताछ में सामने आए नए नाम, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 9 आरोपियो में से आरोपी वासुदेव आहाके, बिसराम कवडे एवं फैजान से पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल तीन अन्य फरार सह-आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम माजरी में घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
🔹गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से 09 किलोग्राम कॉपर वायर, कीमत लगभग ₹5,400/- बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 03.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. मुन्ना पिता शंकर धुर्वे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
2. आकाश उर्फ सोहन पिता कमलेश धुर्वे, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
3. अनिल पिता स्व. रघु कुमरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम माजरी, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
🔹बरामद संपत्ति
* 09 किलोग्राम कॉपर वायर
* अनुमानित कीमत ₹5,400/-
🔹 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उनि दिनेश कुमरे, चौकी प्रभारी मासोद उनि अमित पवार, प्र.आर. बलराम, प्र.आर. रामकृष्ण सिलारे, प्र.आर. हाकमसिंह, आर. शिवराम, आर. मेहमान एवं आर. कमलेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के किसानों से अपील की है कि खेतों, कुओं एवं ट्यूबवेल पर लगी विद्युत केबल एवं अन्य कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें अथवा डायल 112 पर संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना से चोरी की घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ अपराधियों की गिरफ्तारी में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।




