
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने थाना बीजादेही का किया औचक निरीक्षण
🔹 रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं लंबित कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को थाना बीजादेही का औचक निरीक्षण किया गया।
🔹निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की रिकॉर्ड एवं अभिलेख व्यवस्था, रजिस्टरों का संधारण, बंदीकरण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, जप्त सामग्री एवं वाहनों के रखरखाव तथा उनके नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। साथ ही थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम मीणा एवं उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
🔹पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने, वर्दी साफ-सुथरी एवं निर्धारित मापदंड के अनुरूप धारण करने तथा थाने में आने वाले पीड़ितों एवं आवेदकों की शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुनकर नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर एवं अभिलेखों की व्यवस्था को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया।





