
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बैतूल के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की सहमति से सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा स्तर पर प्रभारीयों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत बैतूल विधानसभा से मुन्ना मानकर, आमला के लिए राहूल देशमुख, मुलताई से मंगल नरवरे, घोडाडोगरी से सागर मिश्रा एवं भैसदेही विधानसभा से कमल पटेल की घोषणा की गई है। इसी कडी में बैतूल गंज मंडल सतीश महाते, कोठीबाजार मंडल जलज पाण्डे, खेडीसावलीगढ बंटी राने, बडोरा मंडल भोजराज साबले, बैतूलबाजार मंडल रामकिशन टिकमें, आठनेर नगर माधोराव सातपुते, आमला नगर आनंद वाईकर, बोरदेही राजकुमार यादव, मोरखा डोमा महाजन, बगडोना राकेश वर्मा, सारनी नगर सुरेन्द्र नर्रे , मुलताई नगर मुकेश वागद्रे, सांईखेडा राजू धोटे, दुनावा महेन्द्र कास्लेकर, प्रभातपटटन शीतल राठौर, मासोद हेमराज नरवरे, घोडाडोगरी रेकचंद्र यादव, पाढर संतोष यादव, चोपना मृत्युंजय सरकार, शाहपुर अशोक मलैया, भौरा कन्हैया यादव, चिचोली नगर अलकेश नाना राठौर, चिरापाटला सेवकराम यादव, भैसदेही नगर संजय येवले, झल्लार निलेश ठाकुर, सावलमेंढा नेककुमार सावरकर, भीमपुर निरंजन उपासे, रतनपुर संजय शुक्ला, दामजीपुरा भूरा यादव और हिडली मंडल में प्रभारी के रूप में प्रमोद नरवरे को नियुक्त किया गया है।





