
सारणी से भारती भुमरकर की रिपोर्ट
भोपाल/सारणी। बैतूल जिले के सारणी का रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक द्वारा राजधानी भोपाल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम देवेंद्र पंडोले (22 वर्ष) बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र ने कुछ समय पहले अपनी मर्जी से एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह भोपाल में गांधी चौक के पास रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। उसकी दो बहनें है जो भोपाल में है सारणी में ही रहती है। जिनकी शादी हो चुकी है जो सारणी में ही निवास करती हैं। किन्तु माता पिता जो सारणी में वार्ड नम्बर 6 में निवास करते थे अब नवेगॉव जा चुके है और वही रहते है।
कल अचानक देवेंद्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद जब युवक के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला गया, तो उस पर कुछ ऐसी पोस्ट मिली हैं जिनसे लड़की द्वारा धोखा दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस को मृतक का मोबाइल और वह लड़की जिससे शादी की थी दोनों नहीं मिले है।
माना जा रहा है कि इसी प्रताड़ना या तनाव के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है। police का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के असली और ठोस कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है।



