
🔹पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट एवं तोड़फोड़ प्रकरण में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
🔹 10 हजार रूपये का ईनामी फरार आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनेकर गिरफ्तार
🔹 जिला बदर आदेश के उल्लंघन पर की गई धारा 14 की कार्यवाही
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे तथा एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने शिव शक्ति पेट्रोल पंप, खेड़ी में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट, तोड़फोड़ एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का मास्टर माईन्ड 10 हजार का ईनामी फरार आरोपी भीम उर्फ अनुप सोनेकर को गिरफ्तार किया है ।
🔹घटना का विवरणः-
दिनांक 19 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 9:00 बजे ग्राम अखतवाड़ा खेड़ी स्थित शिव शक्ति सेल्स पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी राजेश शेषकर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अनुराग उर्फ अरुण मालवीय एवं उसके 9-10 साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों द्वारा फरियादी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया तथा पेट्रोल पंप कार्यालय में तोड़फोड़ कर कांच क्षतिग्रस्त किए गए एवं जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 601/2026 अंतर्गत धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 191(2), 331(6), 324(2) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई- पूर्व में हो चुकी है 05 आरोपियों की गिरफ्तारी
🔹गिरफ्तार आरोपीगण –
01. भीम उर्फ अनूप सोनेकर पिता गणेश सोनेकर उम्र 38 साल निवासी स्वीपर कालोनी दुर्गा वार्ड खंजनपुर
02. कपिल पिता गणेश पाल उम्र 22 साल निवासी शिवाजी वार्ड बैतूल
* पूछताछ में आरोपी के द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
* प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश पतारसी जारी है । जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र की जावेगी।
🔹 जिला बदर आदेश के उल्लंघन पर की गई धारा 14 की कार्यवाही
उल्लेखनीय है कि आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनकर के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी। आरोपी द्वारा जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर बैतूल जिले में पाए जाने पर जिला बदर की धारा 14 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर पृथक से कार्यवाही की गई है।
🔹 सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, , प्रधान आरक्षक 143 दिनेश निमोदा , प्र.आर. 369 शिव , 164 तरूण पटेल , प्र.आर. 150 नरेन्द्र साहु . आर. क्र. 56 नितिन चौहान , आरक्षक उज्ज्वल, आर. क्र. 83 अनिल वेलवंशी , आर. क्र. 235 नीरज कलम , आर, 722 कमलेष आर. 523 पुष्पराज राजपूत , आर. क्र. 432 दुर्गेश वर्मा सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।






