
बैतूल। गंज स्थित रामलीला मैदान में 69 वें रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से एक दिन पूर्व रामलीला के मंच का गुरुवार को प्रातः 11 बजे पंडित वेदप्रकाश शर्मा द्वारा समाज के वरिष्ठ हरबंशलाल आहूजा के कर कमलों से पूजन करवाया गया। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से श्री गणेश पूजन, दुर्गा पूजन, नवग्रह पूजन करके सामाजिक बंधुओं से आरती करवाई गई।
अब 10 अक्टूबर को ध्वज पूजन के साथ 12 दिवसीय भव्य श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो जायेगा।जिसकी जोर शोर से तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। वहीं गुरुवार को श्री गणेश रामलीला मंडल, मऊगंज रीवा के कलाकार बैतूल पहुंच चुके है। मंच पूजन के मौके पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष दीपक खुराना के अलावा समाज के वरिष्ठ हरबंशलाल आहूजा, ब्रजलाल कपूर, गुलशन कपूर, अशोक मदान, अमीर झाम, प्रमोद खुराना, दीपक कपूर, नरेंद्र अरोरा, राजेश मदान, दीपक सलूजा, धीरज मदान, कुशकुंज अरोरा, हेमंत बतरा, केतन चुग, महेश सोनी, सूरज सोनपुरे, अनिल पराड़कर, सुखनंदन मोरे, राजकुमार राठौर, कमलेश जाट, लक्ष सलूजा, दिव्य सलूजा, संतोष सोलंकी सहित कई सामाजिक बंधु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।




