
तहसील ब्यूरो सुभाष गुप्ता शाहपुर
🔹 दो अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए विद्युत तार बरामद8
🔹 कुल 1,200 मीटर विद्युत तार, अनुमानित कीमत ₹40,000, एवं 02 मोटरसाइकिलें बरामद
🔹 तकनीकी साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर की कार्रवाई
🔹 पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में शाहपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
बैतूल। जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ कर चोरी गई संपत्ति बरामद करने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना शाहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस ने विद्युत तार चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,200 मीटर विद्युत तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000 है, तथा 02 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
🔹 घटनाक्रम एवं पुलिस कार्रवाई
1. थाना शाहपुर में विद्युत तार चोरी के संबंध में अपराध क्रमांक 475/2026 एवं 476/2026, धारा 305(e) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे।
2. दोनों प्रकरणों की विवेचना के दौरान थाना शाहपुर पुलिस टीम ने घटनाओं से संबंधित तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की।
3. पुलिस टीम ने अपराध क्रमांक 475/2026 में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए विद्युत तार बरामद किए।
4. इसी प्रकार अपराध क्रमांक 476/2026 में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए विद्युत तार बरामद किए गए।
5. इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1,200 मीटर विद्युत तार, अनुमानित कीमत ₹40,000, एवं 02 मोटरसाइकिलें बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
🔹 गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते
1. अनिल पिता अर्जुन सलाम, उम्र 33 वर्ष, निवासी भीरिया ढोल, थाना शाहपुर, जिला बैतूल।
2. मुकेश पिता रामदास मरकाम, उम्र 32 वर्ष, निवासी भीरिया ढोल, थाना शाहपुर, जिला बैतूल।
3. सुमित पिता झमसा सरियाम, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिरमाटेकरी, थाना शाहपुर, जिला बैतूल।
4. संतराम पिता मकल परते, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिजली कॉलोनी भौरा, थाना शाहपुर, जिला बैतूल।
🔹 बरामद सामग्री
– चोरी किए गए विद्युत तार – कुल 1,200 मीटर।
– विद्युत तारों की अनुमानित कीमत – ₹40,000।
– 02 मोटरसाइकिलें।
🔹 कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक नीरज पाल, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज खरे, सहायक उप निरीक्षक भारत नाथ, प्रधान आरक्षक कुंवरलाल नागले, आरक्षक सलमान शाह, आरक्षक धीरज काले तथा सैनिक रामभाउ, सैनिक जीवन एवं सैनिक दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





