
बजरंग सेना बैतूल द्वारा नगर में शस्त्र पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न, अधर्म पर धर्म की विजय का संकल्प एवं पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण
बैतूल। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर बजरंग सेना जिला बैतूल द्वारा नगर में शस्त्र पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम एवं बजरंगबली हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एवं माता काली जी की प्रतिमा के सामने बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से अपने शस्त्रों का पूजन किया और राष्ट्र, धर्म एवं गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया।
इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उपस्थित लोगों ने बैतूल जिले में सुख-शांति, गौ रक्षा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर बजरंग सेना के जिला मंत्री निखिल सोनी ने कहा – “दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हम आत्मरक्षा एवं धर्म रक्षा के लिए करते हैं, किसी को डराने के लिए नहीं। बजरंग सेना हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहेगी।”निखिल सोनी जी एवं संदीप सोनी जी ने जिला अध्यक्ष राहुल रघुवंशी का स्वागत एवं पुष्प माला देकर आभार व्यक्त किया ।
जिला अध्यक्ष राहुल रघुवंशी ने कहा – “आज के दिन बजरंगबली ने भी बुराई पर विजय पाई थी। हनुमान चालीसा पाठ से युवाओं में संस्कार एवं शक्ति दोनों आते हैं।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री निखिल सोनी, जिला प्रवक्ता संदीप सोनी, नगर अध्यक्ष विवेक खड़िया ,नगर उपाध्यक्ष प्रशांत ढोंमने,हर्षित देशमुख ,प्रवीण सोनी ,मकल कसदे,नितेश तिवारी ,राजेश चाड़ोकर,महेंद्र माहोरे,सहित बजरंग सेना के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर इकाई द्वारा किया गया।एवं नगर की छोटी कन्याओं बहनों द्वारा शस्त्र पूजन की शुरुवात की ।
अंत में सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं देकर प्रसाद वितरण किया गया।




