
जिला न्यायालय बैतूल में पदस्थ जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के सचिव पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के परिपालन में संभाली है।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा इस नवीन दायित्व के लिए उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे कार्य
पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सचिन कुमार घोष ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े सभी जनकल्याणकारी एवं विधिक सहायता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।



