
NATIONAL WASTE MANAGEMENT SUMMIT & AWARDS 2026 के अंतर्गत, Council of Enviro Excellence (CEE) के तत्वावधान में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अमरकंटक ताप विद्युत गृह (ATPS), चचाई तथा संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में “Focusing on Fly Ash & Gypsum Utilization” विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 500 मेगावाट से कम क्षमता वाले विद्युत उत्पादन संयंत्रों की श्रेणी में अधिकतम फ्लाई ऐश उपयोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को “FLY ASH UTILIZATION UNIT OF THE YEAR” पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं, “Excellence in Fly Ash Utilisation IPP 1000 – 1500 Megawatt Unit of the Year” श्रेणी में संजय गांधी ताप विद्युत गृह, बिरसिंहपुर को पुरस्कृत किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप वी. सरमोकरदम, अध्यक्ष, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के करकमलों से प्रदान किया गया।

यह राष्ट्रीय सम्मान दोनों ही विद्युत गृहों द्वारा फ्लाई ऐश के अधिकतम उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त कंपनी कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।






