
नई दिल्ली/भोपाल:
(bank strike postponed) देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों और कारोबारियों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। आज यानी २८ सितंबर २०२६ से होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को आखिरी वक्त पर स्थगित (Defer) कर दिया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात करीब ९:३० बजे हुई हाई-लेवल मैराथन बैठक में सहमति बनने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।
आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक
हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से देशभर की सभी सरकारी शाखाओं और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में कामकाज हमेशा की तरह सुचारू रूप से संचालित रहेगा। (bank strike postponed) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी आधी रात को आधिकारिक तौर पर ग्राहकों के लिए सूचना जारी कर पुष्टि कर दी है कि सभी शाखाएं और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।
फाइव-डे वर्किंग (5-Day Banking) की मांग पर बड़ा फैसला
यह हड़ताल मुख्य रूप से बैंकों में हफ्ते में ५ दिन काम (Five-Day Work Week) और सभी शनिवार को छुट्टी घोषित करने की मांग को लेकर बुलाई गई थी। रविवार रात को हुई बैठक में IBA ने यूनियनों को भरोसा दिया है कि बचे हुए सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी तत्काल गठित की जाएगी। यह समिति ग्राहकों की सुविधाओं और सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर सर्वमान्य समाधान निकालेगी।
(bank strike postponed) इसके साथ ही, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में बदलाव समेत कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है, जिसके लिए आईबीए सरकार को प्रस्ताव भेजेगा।
अर्धवार्षिक क्लोजिंग (Half-Yearly Closing) के बीच टला संकट
यूनियनों द्वारा २८ से ३० सितंबर तक बुलाई गई इस प्रस्तावित हड़ताल में देश की ७ बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होने वाली थीं, जिससे ९० प्रतिशत से ज्यादा बैंक कर्मी जुड़े हैं। चूंकि ३० सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग होनी है, ऐसे में हड़ताल होने पर कैश लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और सरकारी वित्तीय कामकाज पूरी तरह ठप होने की आशंका थी। ऐन वक्त पर हड़ताल टलने से बड़े वित्तीय नुकसान और आम लोगों को होने वाली भयंकर परेशानी से देश बच गया है।






