चंदौली। chhatraa ka apaharan mamla उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेमरा गांव से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक बेहद गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक गरीब पिता द्वारा कथित रूप से 15,000 रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण, एक दबंग ने उसकी नाबालिग बेटी को बंधक बना लिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बंद पड़े आरओ (RO) वाटर प्लांट का ताला तोड़कर छात्रा को सुरक्षित मुक्त कराया।
सामान लेने निकली छात्रा का किया अपहरण
रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद पास की एक दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों को एक बंद पड़े आरओ वाटर प्लांट के अंदर से किसी बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
हाथ-पैर बांधकर कमरे में किया था बंद chhatraa ka apaharan mamla
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शहाबगंज थाना पुलिस ने बाहर से बंद प्लांट का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश किया। पुलिस को अंदर छात्रा हाथ-पैर बंधी हुई बेहद डरी-सहमी हालत में मिली , जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसके बंधन खोले और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे कुछ लोगों ने बंधक बनाकर प्रताड़ित किया था।

मुख्य आरोपी जुबैर फरार, पुलिस कर रही तलाश
chhatraa ka apaharan mamla इस पूरी वारदात में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच और सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं के अनुसार, इस पूरे विवाद के पीछे 15 हजार रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है, जिसमें मुख्य आरोपी के रूप में जुबैर आलम और इकराम अंसारी का नाम सामने आया है। पुलिस को देखकर मुख्य आरोपी जुबैर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशानुसार, शहाबगंज पुलिस ने इस संगीन जुर्म के संबंध में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।