
नई दिल्ली/भोपाल। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) Kendriya Vidyalaya Sangathan में संविदा (Contractual) के आधार पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश भर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में रिक्त पड़े अस्थाई पदों के प्रबंधन और आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आधिकारिक ‘केवीएस संविदा साथी पोर्टल 2026’ (samvida-sathi.kvs.gov.in) को सक्रिय कर दिया है।
इस नए केंद्रीकृत सिस्टम की शुरुआत के बाद अब उम्मीदवारों को अलग-अलग जिलों या अलग-अलग स्कूलों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं होगी। उम्मीदवार घर बैठे एक सिंगल ऑनलाइन प्रोफाइल बनाकर विभिन्न स्कूलों में निकलने वाली संविदा भर्तियों के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे।
कोई लिखित परीक्षा नहीं, सीधे वॉक-इन इंटरव्यू से चयन
Kendriya Vidyalaya Sangathan इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आवेदकों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से योग्यता (शैक्षणिक मेरिट) और संबंधित केंद्रीय विद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) के आधार पर किया जाएगा।
Kendriya Vidyalaya Sangathan इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आवेदकों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से योग्यता (शैक्षणिक मेरिट) और संबंधित केंद्रीय विद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) के आधार पर किया जाएगा।
इन प्रमुख पदों पर होगी नियुक्तियां
KVS संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से विद्यालय अपनी आवश्यकतानुसार निम्नलिखित पदों के लिए पैनल तैयार कर रहे हैं:
KVS संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से विद्यालय अपनी आवश्यकतानुसार निम्नलिखित पदों के लिए पैनल तैयार कर रहे हैं:
- टीचिंग पद: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), और प्राइमरी टीचर (PRT)।
- अन्य पद: कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, खेलकूद कोच, योग शिक्षक, काउंसलर, नर्स, स्पेशल एजुकेटर और लाइब्रेरियन।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक पात्रता और आयु सीमा
- आयु सीमा: इस पोर्टल के माध्यम से संविदा भर्ती का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
- योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए 12वीं पास, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ पद के अनुसार बीएड (B.Ed), डीएलएड या सीटीईटी (CTET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं मिलेगी नौकरी
Kendriya Vidyalaya Sangathan भर्ती विशेषज्ञों और संगठन ने स्पष्ट किया है कि केवीएस संविदा साथी पोर्टल पर केवल ऑनलाइन प्रोफाइल बना लेने या रजिस्ट्रेशन कर लेने का मतलब नौकरी पक्की होना नहीं है। यह पोर्टल केवल एक केंद्रीकृत डेटाबेस है। उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाने के बाद, अपने नजदीकी या इच्छित केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के ‘अनाउंसमेंट’ (Announcements) सेक्शन को नियमित रूप से चेक करना होगा कि वहां इंटरव्यू की तिथि क्या घोषित की गई है। संबंधित तारीख पर उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ विद्यालय में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल KVS Samvida Sathi पर जाएं।
- ‘New User Registration’ पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक दस्तावेज और अनुभव का विवरण भरकर प्रोफाइल को 100% पूरा करें।





