
बैतूल के ग्राम कोसमी में kosmi ppp model medical college पीपीपी मोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्थल का मौका निरीक्षण के दौरान कोसमी स्थित शासकीय भूमि के अंश भाग पर खनिज रेत एवं गिट्टी का बिना वैधानिक अनुमति के अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया।
माप अनुसार उक्त स्थल पर खनिज रेत की मात्रा 270 घन मीटर एवं खनिज गिट्टी की मात्रा 64 घन मीटर पाई गई। जांचकर्ता अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित खनिज की मात्रा को विधिवत जप्त कर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई। बता दे की जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर खनिज अमला द्वारा 21 सितंबर को निरीक्षक किया गया था।

उपरोक्तानुसार अवैध भंडारण कर्ता के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की राशि प्रस्तावित कर प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।




