
संपादक राजेंद्र वंत्रप (Scn news india )
बैतूल जिले की राजनैतिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित विशेष आलेख ‘बैतूल जिले की चिट्ठी‘ (jile ki chitthi akashvani bhopal )का प्रसारण आज शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे आकाशवाणी के भोपाल केंद्र से किया जाएगा। प्रसार भारती के संवाददाता मयंक भार्गव द्वारा तैयार इस आलेख में जिले की प्रमुख हलचलों की विस्तृत समीक्षा पेश की जाएगी।
विशेष बात यह है कि इस आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्री मयंक भार्गव पत्रकारिता के क्षेत्र में पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री हासिल करने वाले बैतूल जिले के पहले और एकमात्र वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विचारक व राजनीतिक समीक्षक हैं। उन्होंने हिंदी की उत्कृष्ट पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले से प्रकाशित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र ‘राष्ट्रीय जनादेश‘ और गोंडी भाषा के समाचार पत्र का सफल प्रकाशन व संपादन कर बैतूल जिले को राष्ट्रीय पटल पर गौरवांवित किया है। उनके इसी समृद्ध पत्रकारीय अनुभव की झलक आज आकाशवाणी से प्रसारित होने वाली ‘बैतूल जिले की चिट्ठी’ में भी सुनने को मिलेगी।





