भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (mp congress committee ) द्वारा आज देश के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक विशाल पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन के पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) के सामने एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम जन समुदाय सम्मिलित हुए।

जनसभा में उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नेताओं ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ ने एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है। mp congress committee वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।

कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब
जनसभा के बाद पीसीसी कार्यालय से एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर लोकतंत्र को बचाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारे लिखे हुए थे। पैदल मार्च में उमड़े जनसैलाब ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

mp congress committee इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायकगण, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और हजारों की संख्या में सजग नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने लोकतंत्र की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के इस संकल्प में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

mp congress committee