
multai kisan bhains chori मुलताई पुलिस की बड़ी सफलता–किसानों के खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार
🔹 03 भैंस एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल ₹14.70 लाख का मशरूका बरामद
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओं में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है।
🔹इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मुलताई पुलिस ने किसानों के खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 नग भैंस एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972, कुल अनुमानित कीमत ₹14,70,000/- का मशरूका बरामद किया है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण multai kisan bhains chori
थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम करपा, महतपुर एवं बरई के किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा भैंस चोरी किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 713/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना मुलताई पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदेहियों की पहचान कर 04 आरोपियों को हिरासत में लिया।
🔹पुलिस पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972 बरामद किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 30.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. सुशील पिता सुनील रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
2. जय गावंडे पिता अविनाश गावंडे, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
3. अंकित पिता कैलाश रघुवंशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल
4. उमेश पिता रतनसिंह रघुवंशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल
🔹 बरामद मशरूका
– 03 नग भैंस — अनुमानित कीमत ₹2,70,000/-
– पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972 — अनुमानित कीमत ₹12,00,000/-
– कुल बरामद मशरूका — ₹14,70,000/-
🔹 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, उपनिरीक्षक मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, प्रधान आरक्षक सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक डुमलेश्वर, आरक्षक दुकाल, आरक्षक अरविंद पटेल, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सीताराम, आरक्षक सौरभ, आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक हेमन्त एवं आरक्षक सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के किसानों एवं पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतें। पशुओं को खुले स्थान पर असुरक्षित न छोड़ें तथा रात्रि के समय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें। पशुओं की पहचान संबंधी विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें।
* उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की पशु चोरी, संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
* पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं पशु चोरी की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आमजन पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देकर अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।





